TRE 3 KA नियुक्ति_पत्र_वितरण_समारोह 2025

 

**नियुक्ति_पत्र_वितरण_समारोह**  




पत्रांक-11/वि 11-228/2023 ... **6.5.7**  

**बिहार सरकार**  

**शिक्षा विभाग, बिहार, पटना**  

**प्रेषक,**  

**साहिला, भा.प्र.से**  

**निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग**  

**सेवा में,**  

**सभी जिला पदाधिकारी, बिहार, पटना**  

**विषय:** बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा तृतीय चरण (TRE-3) के तहत प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण हेतु समुचित कार्रवाई करने के संबंध में।  

**पटना, दिनांक 05/03/25**  

**महाशय,**  

बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा तृतीय चरण (TRE-3) के तहत प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय अध्यापकों का परीक्षाफल प्रकाशित किया जा चुका है। अनुशंसित अभ्यर्थियों का जिलों द्वारा प्रथम चरण की काउंसलिंग भी हो चुकी है, जिसमें **51,389** अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्र/कागजात प्रथम दृष्ट्या सही पाए गए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है।  

पटना, नालंदा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिलों के कुल **10,739** अनुशंसित अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिनांक **09.03.2025** को पूर्वाह्न में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गांधी मैदान, पटना में समारोहपूर्वक वितरण किया जाएगा। शेष जिलों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों को जिलों में ही समयानुसार औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना है, जिसे संबंधित जिलों के जिला मुख्यालय में समारोहपूर्वक किया जाना है। इस संबंध में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा और उससे जुड़ी आपकी भूमिका निम्न प्रकार दी जा रही है:  

1. लगभग **51,389** विद्यालय अध्यापकों में से **10,739** विद्यालय अध्यापकों को पटना स्थित गांधी मैदान में दिनांक **09 मार्च 2025** को पूर्वाह्न **11:00 बजे** माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया जाएगा।  

2. लगभग **100 विद्यालय अध्यापकों** को माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा व्यक्तिगत रूप से औपबंधिक नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया जाएगा।  

3. गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में ऊपर वर्णित **08 जिलों** के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों को पटना गांधी मैदान में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना है। इस संबंध में एक विस्तृत विभागीय पत्र प्रकाशित की जा रही है। अतः आपसे अनुरोध है कि आपके जिला हेतु चयनित शिक्षकों को जिला स्तर से भी सीधा गांधी मैदान पटना में पहुंचने हेतु सूचना देना सुनिश्चित करें।

2. गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में ऊपर वर्णित **08 जिलों** के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों को पटना गांधी मैदान में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना है। इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति विभाग द्वारा प्रकाशित की जा रही है। अतः आपसे अनुरोध है कि आपके जिला हेतु चयनित शिक्षकों को अपने स्तर से भी सीधा गांधी मैदान पटना में पहुंचने हेतु सूचना देना सुनिश्चित करें।  

3. उपर्युक्त वर्णित **08 जिले** के अनुशंसित विद्यालय अध्यापक गांधी मैदान में आएंगे, किंतु बचे हुए शेष जिलों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापक अपने-अपने जिलों में ही रहेंगे और **09 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे** अपना **औपबंधिक नियुक्ति पत्र** प्राप्त करेंगे। इस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। अन्य **जनप्रतिनिधियों** को भी आमंत्रित किया जा सकता है। प्रमंडलीय मुख्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त को अनुरोध किया जा सकता है कि वे औपबंधिक नियुक्ति पत्र समारोह में उपस्थित रहें।  

4. आपको अपने जिला स्तर पर भी एक विशाल स्थल की व्यवस्था करनी होगी और उस स्थल पर **VC (Video Conferencing)** के माध्यम से आप गांधी मैदान स्थित माननीय मुख्यमंत्री के समारोह से सीधे जुड़ेंगे। जब माननीय मुख्यमंत्री औपबंधिक नियुक्ति पत्र बांटना प्रारंभ करेंगे, उसी समय यह प्रक्रिया आपके जिलों में भी प्रारंभ हो जानी चाहिए।  

5. अतः **Beltron** से संपर्क स्थापित कर आपके जिले में स्थित आयोजन स्थल की **VC Linking** गांधी मैदान स्थित आयोजन स्थल से करवाने की व्यवस्था भी आपके स्तर से किया जाएगा।  

6. चूंकि भारी संख्या में विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थी दूर-दूर से आएंगे, अतः आयोजन स्थल पर **Ambulance** की भी व्यवस्था किया जाना उचित होगा।  

7. जिलों के विद्यालय अध्यापकों को बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था (**Cubicles**) होगी।  

8. माननीय मुख्यमंत्री **11 बजे तक** सभा स्थल पर पहुंचेंगे। अतः आपके जिले के सभी विद्यालय अध्यापक **09 बजे तक** अपना स्थान ग्रहण कर लें।  

---

**अनुरोध है कि उक्त के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा की जाए।**  

**विश्वासाभाजन,**  

*(हस्ताक्षर)*  

**(साहिला)**  

**निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग**  

**ज्ञापांक- 11/वि 11-228/2023 .6.5.7**  

**पटना, दिनांक 05/03/25**  

**प्रतिलिपि:**  

सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, शिक्षा विभाग, बिहार / सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, बिहार को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित।  

*(हस्ताक्षर)*  

**(साहिला)**  

**निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग** 

x

Post a Comment

Previous Post Next Post